{"_id":"67f170a04b32687146025613","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-126419-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अब अस्पताल छोड़ तहसील प्रांगण में चलेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अब अस्पताल छोड़ तहसील प्रांगण में चलेगा आंदोलन
Sat, 05 Apr 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में सृजित पदों पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की तैनाती की मांग के सिए क्षेत्रीय लोग आंदोलन पर अडिग हैं। शनिवार को क्रमिक अनशन जारी रखते हुए आम बैठक हुई। आंदोलन को तेज करने का निर्णय लेते हुए संघर्ष समिति का नाम बदल दिया।
शनिवार को चौथे दिन नारायण सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, इंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, नवीन चंद्र, माया देवी, पुष्पा देवी, राजेंद्र रावत, नंदा बल्लभ और धन सिंह आदि क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन के समर्थन में आए नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, पृथ्वीपाल सिंह, सभासद संजय बंगारी, बीडी सती, बचे सिंह, गिरीश नेगी आदि ने धरना दिया। आंदोलन स्थल पर शनिवार को बैठक भी हुई जिसमें आंदोलन की धार तेज करने के लिए सर्वसम्मति से तय किया है कि यदि सात अप्रैल तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आठ अप्रैल से आंदोलन तहसील प्रांगण भिकियासैंण में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा चर्चा के उपरांत संघर्ष समिति का नाम भी परिवर्तित कर दिया है। इसका नाम सर्वदलीय संघर्ष समिति के बदले आम जन संघर्ष समिति भिकियासैंण कर दिया है। नगर पंचायत के अध्यक्ष दीपक बिष्ट को इसका संयोजक बनाया है।