फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People surrounded the police station demanding the arrest of the rape accused in almora

Almora News: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर लोगों ने थाना घेरा, 24 दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया दोषी

Mon, 15 Jul 2024 01:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 Jul 2024 01:11 PM IST
सार

लमगड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की 24 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से क्षेत्र के लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया।

विज्ञापन
People surrounded the police station demanding the arrest of the rape accused in almora
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर लोगों ने थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लमगड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की 24 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से क्षेत्र के लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया। ये लोग दो घंटे तक आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर थाने में जमे रहे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। दो घंटे बाद पहुंचे सीओ विमल प्रसाद ने 15 दिन का समय मांगते हुए किसी तरह लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


लमगड़ा के एक गांव की किशोरी का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन 24 दिन पूर्व महिला अस्पताल लाए। जांच में उसके सात महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस में दी। पूछताछ में सामने आया कि क्षेत्र के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


लंबे समय बाद भी आरोपी की गिरफ्तार न होने से नाराज क्षेत्र के लोग थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। ऐसे में उनका कानून से भरोसा उठ रहा है। आरोपी बाहर है और पुलिस पर हाथ धरे बैठी है तो ऐसे में पीड़ितों का न्याय कैसे मिलेगा। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे उच्चाधिकारियों के मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। दो घंटे बाद सीओ विमल प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। उन्होंने उनसे 15 दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद लोग थाने से रवाना हुए और पुलिस कर्मियों, अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- विलेन बन रही रोक-टोक: निजी जिंदगी में पतियों का दखल बढ़ने पर बिगड़ रहे रिश्ते, जानिए इन चार महिलाओं के केस


फरार आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने दो जुलाई को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसएसपी से गुहार लगाई। तब एसएसपी ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। हैरानी है कि अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

ये रहे मौजूद
हिमांशु जोशी, गोविंद फुलारा, दीपक सुयाल, हरेंद्र रौतेला, सुभाष मिश्रा, भुवन बिष्ट, अमित गोस्वामी, विजय कार्की, हरीश गहतोड़ी, उमराव गहतोड़ी, आनंद आर्या, गिरधर रौतेला, लक्ष्मी, हेमा, दीपा, रजनी आदि शामिल रहे।

मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी फरार है उसकी खोजबीन चल रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed