{"_id":"668d89789ec1af32c00bd1c4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1004-114254-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क सुधारीकरण न होने तक धरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क सुधारीकरण न होने तक धरने की दी चेतावनी
Wed, 10 Jul 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीधारा मार्ग के सुधारीकरण और निर्माण कार्यों की एसआईटी जांच की मांग पर रानीधारा संघर्ष समिति के सदस्यों का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क सुधारीकरण नहीं किया गया जिसके कारण बारिश में इसका मलबा घरों तक पहुंच रहा है और भू धंसाव भी हो रहा है। कहा पिछले कई दिनों से सड़क सुधारीकरण की मांग पर धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर विनय किरौला, दीपाली पांडे, तनुजा पंत, कमला दरमवाल, मनीषा पंत, दीपा बिष्ट, नीमा पंत, मोहित गुप्ता, दीवानी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन