फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity failure in more than 120 villages in almora

Almora: 120 से अधिक गांवों में बिजली गुल, जलापूर्ति ठप...खराबी का पता लगाने में जुटी टीम; 40 हजार लोग परेशान

Sat, 22 Jun 2024 12:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Sat, 22 Jun 2024 12:36 PM IST
सार

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के 120 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से 40 हजार से अधिक की आबादी की दिक्कत बढ़ गई है। बिजली न होने से पेयजल योजना के पंप जाम हैं और इन गांवों में जलापूर्ति भी ठप है। 

विज्ञापन
Electricity failure in more than 120 villages in almora
बिजली की कटौती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सल्ट विकासखंड के 120 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से 40 हजार से अधिक की आबादी की दिक्कत बढ़ गई है। बिजली न होने से पेयजल योजना के पंप जाम हैं और इन गांवों में जलापूर्ति भी ठप है। ऐसे में लोग बिजली के साथ ही पानी के लिए तरस गए हैं।

विज्ञापन


सल्ट विकासखंड के 120 गांवों में बीते बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश रहना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने से इन गांवों की प्यास बुझाने वाली शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट नहीं हुआ, इससे जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। ऐसे में क्षेत्र की 40 हजार से अधिक की आबादी को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यूपीसीएल के मुताबिक भिकियासैंण और सल्ट के बीच लाइन में खराबी आने से दिक्कत आई। टीम शुक्रवार को खराबी का पता लगाने के लिए जंगलों की खाक छानती रही, लेकिन देर शाम तक भी कामयाबी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


टैंकरों से हुई जलापूर्ति, नहीं मिला पर्याप्त पानी
मौलेखाल में जल संकट से जूझ रहे सल्ट क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जल संस्थान ने टैंकर भेजे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। हालांकि कुछ लीटर पानी मिलने से लोगों को थोड़ी-बहुत राहत जरूरी मिली। लोगों ने जल संस्थान से टैंकर के फेरे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिकियासैंण और सल्ट के बीच लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खराबी का पता लगाने में टीम जुटी है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-तसनीफ अनवर, एसडीओ, यूपीसीएल, सल्ट।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट नहीं हुआ, इससे दिक्कत आई है। टैंकर से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
-माहिप शर्मा, जेई, जल संस्थान, सल्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed