फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से कई क्षेत्रों में छह घंटे गुल रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
people face the problems.
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते नगर के चौघानपाटा स्थित 500 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। ऐसे में क्षेत्र की दस हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों आपूर्ति ठप होने से सरकारी और निजी कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। लोगों के मोबाइल सहित अन्य बिजली संचालित उपकरण शोपीस बने रहे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से चौघानपाटा स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। मौके पर पहुंची यूपीसीएल की टीम ने बारिश के बीच 2:30 बजे आपूर्ति बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाई। तेज बारिश से शाम चार बजे एक बार फिर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली दोबारा गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने ने माल रोड, जोशी खोला, थपलिया, कैंट, थाना बाजार, जौहरी बाजार, हुक्का क्लब क्षेत्रों की पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली नहीं होने से फोटो स्टेट, फोटोशॉप समेत अन्य बिजली संचालित कारोबार से जुड़े व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

लमगड़ा में 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन, घंटों बिजली गुल

अल्मोड़ा। लमगड़ा में तेज बारिश के कारण 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से कई गांवों में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। यूपीसीएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर 33 केवी लाइन को 11000 केवी की लाइन से जोड़कर आपूर्ति सुचारू की। देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगाें को राहत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed