{"_id":"66a2a5ecac9fda16980e28c4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-114982-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्कूलों में हिंदी शिक्षकों के 112 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्कूलों में हिंदी शिक्षकों के 112 पद रिक्त
Fri, 26 Jul 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिंदी को बढ़ावा देने और सहेजने के दावों के बीच विद्यालयों में इसका ज्ञान देने के लिए शिक्षक नहीं हैं। जिले में संचालित इंटर कॉलेजों में हिंदी शिक्षकों के 112 पद रिक्त हैं। विद्यार्थियों को हिंदी का बेहतर ज्ञान नहीं मिल रहा। इसका असर बोर्ड परीक्षा में भी नजर आया। इस बार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 23 विद्यार्थी हिंदी विषय में असफल रहे।
जिले में संचालित जीआईसी में हिंदी प्रवक्ताओं के 145 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष 68 पद रिक्त हैं। एलटी संवर्ग में हिंदी शिक्षकों के 271 सृजित पदों के सापेक्ष 39 शिक्षकों की तैनाती नहीं है। जीजीआईसी में हिंदी विषय के प्रवक्ताओं के 22 पद स्वीकृत हैं लेकिन पांच पदों पर तैनाती नहीं है। शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों को हिंदी का ज्ञान नहीं मिल रहा है। शिक्षकों की तैनाती न होने से बीते शिक्षा सत्र हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में 23 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए।
शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग
अल्मोड़ा। हिंदी का विद्यालय से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक महत्व है। इंटर के बाद कई विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन हिंदी में कमजोर होने के कारण उन्हें यहां भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी है। इन पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से की जाती है।
अंबा दत्त बलौदी, सीईओ, अल्मोड़ा।