{"_id":"66a2a3edb4609503020d2de6","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-114958-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन साल, कई बार हुए साक्षात्कार फिर भी 141 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन साल, कई बार हुए साक्षात्कार फिर भी 141 पद खाली
Fri, 26 Jul 2024 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेहतर उपचार के दावे कर खोले गए मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी को दूर करना चुनौती बन गया है। तीन साल से चल रहे साक्षात्कार के बाद भी कॉलेज में सिर्फ 26 फीसदी फैकल्टी ही मिल सकी है। वहीं, बीते तीन महीने में कई साक्षात्कार के बाद भी सिर्फ एक फैकल्टी ही तैनाती हुई है।
अल्मोड़ा में डॉक्टर तैयार करने के साथ ही अल्मोड़ा सहित बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से 450 करोड़ रुपये से स्थापित किए गए मेडिकल कॉलेज का तीन साल पूर्व संचालन शुरू हुआ। यहां फैकल्टी के 191 पद स्वीकृत हैं। इनकी तैनाती के लिए बीते तीन साल से शासन से कॉलेज स्तर पर साक्षात्कार हो रहे हैं। हैरानी है कि अब तक यहां सिर्फ 50 फैकल्टी की तैनाती हुई है। 141 पद अब भी खाली हैं। फैकल्टी के रूप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीज बेहाल हैं। बीते तीन महीने में कई बार हुए साक्षात्कार के बाद भी सिर्फ माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ही एक फैकल्टी की तैनाती हो सकी है।
रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से अल्ट्रासाउंड ठप
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में संचालन के तीन साल बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग से उधारी में मिले रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे यहां अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। तीन महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने रेडियोलॉजिस्ट को वापस बुलाया तो यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटकाने पड़े हैं। ऐसे में जांच और उपचार के लिए यहां पहुंचने वाली गर्भवतियों और मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के पदों का विवरण
पद स्वीकृत रिक्त
प्रोफेसर 28 15
एसोसिएट प्रोफेसर 57 55
असिस्टेंट प्रोफेसर 93 71
कैज्युअल्टी ऑफिसर 13 00
कोट-फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। मेडिकल कॉलेज स्तर पर भी साक्षात्कार किए जा रहे हैं। फैकल्टी की कमी दूर नहीं हो पा रही है। -प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज।