{"_id":"6692c70ce883d280d30359ee","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-114415-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अंकतालिकाओं में गड़बड़ी से भड़के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अंकतालिकाओं में गड़बड़ी से भड़के विद्यार्थी
Sat, 13 Jul 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से जारी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम के बाद अंकतालिकाओं में गड़बड़ी सामने आने से द्वाराहाट महाविद्यालय के विद्यार्थी भड़क गए और उन्होंने विवि प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य डॉ. भरत जी उपाध्याय के माध्यम से विवि के कुलपति को ज्ञापन भेज परिणाम में सुधार की मांग की।
शनिवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। कई विद्यार्थियों को अंक नहीं मिले हैं तो कई अंकतालिकाओं में अंक ही नहीं जुड़े हैं। चेतावनी देते हुए कहा यदि 25 जुलाई तक गड़बड़ी दूर नहीं हुई तो वे कक्षाओं का बहिष्कार कर महाविद्यालय में तालाबंदी कर देंगे। वहां पर छात्र संघ कोषाध्यक्ष दीपांशु लोहानी, छात्र संघ अध्यक्ष नेहा भट्ट, रोहित, गौरव, तमन्ना, चंद्रा, नेहा, पीहू आदि थे।