{"_id":"66830580080eda04c10570f4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-113953-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: द्वाराहाट में तीन दिन से नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: द्वाराहाट में तीन दिन से नहीं आया पानी
Tue, 02 Jul 2024 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में तीन दिन से पानी नहीं आया है। नगर सहित 15 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली रामगंगा पंपिंग योजना के पंप हाउस में ट्रांसफार्मर फुंकने से जलापूर्ति ठप है। नगर सहित इन गांवों की 12000 से अधिक की आबादी पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर है।
नगर के साथ ही गवांड़, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया, जामड़, कौंला, पूजाखेत, उटौड़ सहित आसपास के 12 गांवों में जलापूर्ति करने वाली रामगंगा पंपिंग योजना के महतबांव पंप हाउस का तीन दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से इलाके की जलापूर्ति ठप है।
आए दिन जलापूर्ति ठप रहने से लोगों में आक्रोश
द्वाराहाट। ब्लॉक की बड़ी आबादी की प्यास बुझाने वाली रामगंगा पंपिंग योजना से आए दिन जलापूर्ति ठप रहने से लोगों में जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व तक योजना में आए दिन व्यवधान के चलते तीसरे दिन जलापूर्ति हो रही थी। अब पूरी तरह जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन
मैकेनिक आ गए हैं। ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है। जल्द योजना से जलापूर्ति शुरू होगी। -एसएस रौतेला, जेई, जल संस्थान, द्वाराहाट।