{"_id":"667f0269e1813b274e097a3e","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-113821-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आधे नगर में नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आधे नगर में नौ घंटे गुल रही बिजली
Sat, 29 Jun 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बारिश के बाद नाला उफान पर आने से सरसों गांव में बिजली का खंभा गिर गया और 11 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ऑफिसर कॉलोनी सहित आधे नगर की बिजली करीब नौ घंटे गुल रही। आपूर्ति ठप रहने से 15 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सरसों गांव में भारी बारिश के बाद नाला उफान पर आने से शुक्रवार तड़के तीन बजे के करीब बिजली का खंभा गिर गया। 11 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त होने से राजपुरा, धारानौला, ऑफिसर कॉलोनी सहित आधे नगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद यूपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और नौ घंटे बाद खंभा और लाइन ठीक कर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
कारोबार रहा प्रभावित
बिजली गुल रहने से कारोबार प्रभावित रहा। लोग दूर-दराज से साइबर कैफै सहित अन्य संस्थानों में पहुंचे। बिजली न होने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली संचालित उपकरण ठप रहने से कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश के बाद बिजली का खंभा गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। टीम को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त खंभा और लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।- कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।