फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: सीजफायर का निर्णय सही, लेकिन पीठ पर छुरा घोपना पाकिस्तान की आदत

Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
people face the problems.
बागेश्वर। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद के करीब 20 दिन बाद दोनों देशों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में सीजफायर होने के निर्णय का स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के पीठ पर छुरा घोपने की आदत है इसलिए भारत और सेना को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बोले पूर्व सैनिक और लोग-
पाकिस्तान ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को मारकर कायराना हरकत की थी। भारतीय सेना ने कायर देश पाकिस्तान को इसका सबक सिखा दिया है। भारत से डरकर पाकिस्तान ने हार मान ली है।।
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता कराकर सराहनीय कार्य किया है। सीज फायर भारत की शर्तों पर हुआ है। पाकिस्तान दोबारा कोई हिमाकत न करे इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के वीर सैनिकों ने हमेशा दुश्मनों का सिर झुकाया है। हमें अपनी देश की सेना पर गर्व है। भारत शांति प्रिय देश है। दोनों देशों के बीच सीजफायर होना अच्छा निर्णय है।
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा दिया है उस पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता है। सेना के जवानों को सीमा पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर भविष्य में युद्ध की स्थिति पैदा होती है तो मैं सीमा पर जाने को तैयार हूं।
पाकिस्तान हमेशा छोटी और नीच हरकत करता है। सेना ने पाकिस्तान के घमंड को चूर-चूर कर दिया है। उसने भारत से डरकर सीज फायर को स्वीकार किया है।
पाकिस्तान हमेशा सीमा पर छोटी हरकतें करता रहता है। भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देती है। सही हुआ पाकिस्तान ने सीजफायर को मान लिया। वरना भारत की सेना उसे विश्व के नक्शे से गायब कर देती।
हमें अपनी सेना पर गर्व है भारत के आगे ज्यादा दिनों तक पाकिस्तान टिक नहीं सकता है। इसलिए उसने सीजफायर को स्वीकार किया है। भारतीय सेना ने पूरे पाकिस्तान का सिर झुका दिया है।

सीमा पर देश सेवा के दौरान पाकिस्तान को कई बार घुटनों में बिठाने को मजबूर किया है। भारतीय सेना विश्व की सबसे खतरनाक सेना है सेना का मुकाबला करना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed