{"_id":"667f0160d89069eb97054c44","slug":"people-face-problems-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-113826-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आशाओं ने महिला रोग विशेषज्ञ को हटाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आशाओं ने महिला रोग विशेषज्ञ को हटाने की मांग उठाई
Sat, 29 Jun 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सीएचसी में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटाने की मांग की है। आशाओं ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा।
शुक्रवार को ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता सीएचसी पहुंची और प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि सीएचसी में पीपीपी मोड के तहत तैनात महिला रोग विशेषज्ञ गर्भवतियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं हैं। दूर-दराज से हर रोज गर्भवतियां जांच और अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंच रही हैं लेकिन उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि आशाएं जब महिला चिकित्सक से गर्भवती का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहती हैं तो वे उनसे दुर्व्यवहार करती हैं। वहां पर आशा संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती मेहरा, हंसी असनौड़ा, नंदी देवी, हेमा देवी, किरन, बबीता, तारा, पुष्पा आदि थीं।
कोट- मैं महिलाओं और गर्भवतियों के हित के लिए गंभीरता से काम कर रही हूं। मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं। महिलाओं और गर्भवतियों का बेहतर उपचार करना मेरा नैतिक कर्तव्य है, जिसे मैं बखूबी निभा रही हूं। -डॉ. आफिया जुबीन, महिला रोग विशेषज्ञ, सीएचसी, भिकियासैंण।
विज्ञापन
मामले की जांच की जाएगी। हर चिकित्सक को मरीजों से उचित व्यवहार करना चाहिए। जांच के बाद ही मामले पर निर्णय लिया जाएगा।-डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।