फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: More than 25 green trees cut without permission for solar plant in almora

Almora: सोलर प्लांट के लिए बगैर अनुमति के काट दिए 25 से अधिक हरे पेड़, निजी भूमि पर भी कब्जा करने का लगा आरोप

Mon, 18 Mar 2024 11:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड में निवेश के नाम पर लगने वाले सोलर प्लांट के लिए बगैर अनुमति के हरे पेड़ों को काटने और निजी भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 25 से अधिक हरे पेड़ों को बगैर अनुमति के काट दिया।

विज्ञापन
Almora News: More than 25 green trees cut without permission for solar plant in almora
बगैर अनुमति के काट दिए 25 से अधिक हरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सल्ट विकासखंड में निवेश के नाम पर लगने वाले सोलर प्लांट के लिए बगैर अनुमति के हरे पेड़ों को काटने और निजी भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 25 से अधिक हरे पेड़ों को बगैर अनुमति के काट दिया लेकिन वन विभाग को इसकी भनक नहीं लगी। मामला खुलने के बाद अब वन विभाग जांच और कार्रवाई की बात कर अपनी जिम्मेदारी पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गया है।

विज्ञापन


सल्ट के कुणीधार, मानिला में एक कंपनी की तरफ से सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। आरोप है कि प्लांट स्थापित करने के लिए बगैर अनुमति के चीड़ के 25 से अधिक पेड़ों पर आरी चला दी गई। पूर्व में भी यहां पेड़ काटने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को मामले की सूचना दी लेकिन जिम्मेदार अनजान बने रहे। नतीजन कुछ दिन पूर्व फिर से हरे पेड़ काटकर गिरा दिए गए। आरोप है कि यहां बेखौफ हरे पेड़ों को काटने का सिलसिला जारी है। पेड़ काटने से भड़के लोगों ने जब जिम्मेदार अधिकारियों को दोबारा मामले की सूचना दी तो वे हरकत में आए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: चुनावी रणभूमि में महारथियों के सामने साख बचाने की चुनौती, CM से लेकर इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी भूमि पर कब्जा कर रास्ता बंद करने का आरोप
मौलेखाल। स्थानीय लोगों ने सोलर प्लांट के लिए निजी भूमि पर कब्जा कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पवन भट्ट और महेश भट्ट ने कहा कि उनकी निजी भूमि पर तारबाड़ लगाकर कब्जा किया गया है। वहीं, खेतों के रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कहा कि सरकार एक तरफ गांवों से पलायन रोकने की बात कर रही है, वहीं ग्रामीणों की निजी भूमि पर बेखौफ कब्जा करने वाले माफिया पर कार्रवाई नहीं की जा रही।

सोलर प्लांट के लिए पेड़ काटने का मामला संज्ञान में आया है। टीम मौके पर भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। -गोपाल दत्त जोशी, रेंजर, मानिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed