फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems in district.

Almora News: बागेश्वर से दिल्ली निकली बस अल्मोड़ा के रनमन में रुकी

Thu, 22 Feb 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
People face problems in district.
बागेश्वर। रोडवेज डिपो की बसों के खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आधे रास्ते में डिपो की बस खराब हो रही हैं। दिल्ली-अठपैसिया बस लगातार दूसरे दिन भी आधे रास्ते में खराब होकर खड़ी हो गई। बस की खराबी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली-अठपैसिया बस बागेश्वर से 25 सवारी लेकर दिल्ली रवाना हुई थी लेकिन अल्मोड़ा जिले के रनमन पहुंचकर बस खड़ी हो गई। चालक की काफी कोशिशों के बाद बस आगे नहीं बढ़ी तो यात्रियों को किराया वापस करना पड़ा। इससे पूर्व बुधवार को यही बस अठपैसिया जाते समय मनकोट के समीप खराब हो गई थी। मैकेनिकों ने मौके पर जाकर बस की मरम्मत की और उसे बागेश्वर डिपो लाया गया था। खराब और पुरानी बसों ने जहां चालक, परिचालक और डिपो के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं लोग भी इन बसों में सफर करने से डरने लगे हैं। डिपो में नई बसों के स्थान पर सभी पुरानी बसें भेजे जाने का खामियाजा यात्रियों को आए दिन उठाना पड़ रहा है। इधर, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि बस की मरम्मत की गई थी, लेकिन रास्ते में फिर से बस खराब हो गई है। जल्द मैकेनिक भेजकर बस की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed