{"_id":"6564da1a4b715c995e015d62","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-5381-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंदरों से लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंदरों से लोगों को हो रही परेशानी
Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। बंदर लगातार बच्चों, महिलाओं, वृद्धजनों पर हमला कर चोटिल कर रहे हैं।
नगर के न्यू कॉलोनी धारानौला, गणेशी गेर, तल्ला दन्या, तल्ला ओडखोला समेत मोहल्लों में बंदरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। बंदर लोगों के घरों में घुसकर खाने का सामान उठा ले जा रहे हैं। खेतों से भी बंदर फल, सब्जी आदि उपज को खा जाते हैं।
क्या कहते हैं लोग
लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। फिर भी नगर से बंदरों से निजात नहीं मिल पा रही है।
बलवंत सिंह बिष्ट न्यू कॉलोनी धारानौला
बंदर लोगों के घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसे आने-जाने वाले राहगीरों को बंदरों के काटने का भय बना रहता है।
नवीन सिंह बगड़वाल धारानौला
कूड़े के ढेर में बंदरों का जमावड़ा रहता है। जिसे स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
हरीश सिंह
पालिका की ओर से बंदरों को पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।