फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: विज्ञान के शिक्षक नहीं, छात्र कैसे बनेंगे वैज्ञानिक

Mon, 27 Nov 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले के ताकुला विकासखंड का जीआईसी दड़मिया में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। प्रवक्ताओं के छह पद रिक्त चल रहे हैं। विज्ञान शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों के वैज्ञानिक, डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञान और तकनीक को जरूरी बताकर विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन ये सभी दावे धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। जीआईसी दड़मिया में आठ से अधिक गांवों के 250 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने आते हैं लेकिन उन्हें विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में चार साल से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान प्रवक्ता और दो साल से भी अधिक समय से अंग्रेजी के प्रवक्ता नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि इन पदों पर अतिथि शिक्षकों की भी तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों का डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना टूट रहा है। इसके अलावा संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र विषयों में भी प्रवक्ता नहीं है। इन विषयों में अतिथि शिक्षक तैनात है जिससे थोड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से नहीं हैं प्रधानाचार्य

अल्मोड़ा। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद भी तीन साल से रिक्त चल रहा है। विद्यालय के ही वरिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऐसे में वह कक्षाओं में समय नहीं दे पाते हैं। इससे पढ़ाई पर असर पड़ता है।



जीआईसी दड़मिया में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। शिक्षकों की नियुक्ति शासन स्तर से संभव है।
विनय कुमार आर्या, बीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed