{"_id":"6541419935bff2249201c78a","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-4553-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दुधोली में पेयजल लाइन की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दुधोली में पेयजल लाइन की जांच की मांग
Tue, 31 Oct 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुधोली के ग्रामीणों ने टोढरा पंपिंग योजना के तहत दुधोली में सुखादेवी टैंक से दुधोली को अलग पाइपलाइन देने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। बताया कि दुधोली, टोढरा, दूनागिरी मंदिर को 1.5 इंच की संयुक्त पाइप लाइन है। इससे दुधोली में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। दुधोली को एक इंच पाइप से पानी दिया जा रहा है जबकि गांव में दो इंच से ढाई इंच की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। 15 दिन के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जोगा राम, जीवन सिंह बिष्ट, लछी राम, कैलाश चंद, किशन सिंह, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद