फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: बोर्ड परीक्षा में नकल रोकेंगे 15 उड़न दस्ते

Mon, 26 Feb 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए उड़नदस्ते की 15 टीमें बनाई गई हैं। आज से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर चार और ब्लाॅक स्तर पर 11 सचल दलों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सीईओ, डीईओ माध्यमिक, डीईओ प्रारंभिक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य के नेतृत्व में दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में चार सदस्य शामिल हैं। ब्लॉक स्तर पर बीईओ के नेतृत्व में सचल दलों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


जीजीआईसी बाडे़छीना नया परीक्षा केंद्र बनाया

अल्मोड़ा। जीजीआईसी बाड़ेछीना को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का नया केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र में 180 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के 99 परीक्षार्थी और इंटर के 81 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


110 केंद्रों पर 13025 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

अल्मोड़ा। मंगलवार से होने जा रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले के 110 परीक्षा केंद्रों में 13025 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में हाईस्कूल के 6913 और इंटरमीडिएट में 6112 पंजीकृत है। पहले दिन हाईस्कूल के संगीत और इंटरमीडिएट के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों में सीटिंग व्यवस्था कर विद्यार्थियों के बैठने के स्थान पर अनुक्रमांक नंबर चस्पा कर दिए गए हैँ। हाईस्कूल के मनोज कुमार और इंटर की सोनी पांडे ने बताया कि अच्छी तैयारी की है। उम्मीद है कि पहला पेपर अच्छा जाएगा।

जिले में आठ परीक्षा केंद्र भी कम हुए

अल्मोड़ा। वर्ष 2023 में जिले में जहां 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे वहीं इस वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की तुलना इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र भी घटे हैं।


कोट-परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। नकल रोकने के लिए उड़ने दस्ते गठित किए गए हैं। -अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed