फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: ‘फार्मासिस्ट के रिक्त पद भरे जाएं, पदनाम में किया जाए परिवर्तन’

Mon, 29 Jan 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 29 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के अधिवेशन में फार्मासिस्ट ने समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने चिकित्सालयों में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरने के साथ पदनाम में परिवर्तन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को बेस चिकित्सालय स्थित फार्मेसी सदन में अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने किया। उन्होंने फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे फार्मासिस्ट की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीएचसी, सीएचसी सहित अन्य चिकित्सालयों में फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। इन्हें भरकर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों से विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कहा कि पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे फार्मासिस्ट की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। चेतावनी दी कि जल्द इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
-जिला और उप जिला चिकित्सालयों में तीन शिफ्ट में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए फार्मासिस्ट के अतिरिक्त पदों का सृजन किया जाए।

- दुर्गम क्षेत्र के स्वास्थ्य उप केंद्रों में सेवा दे रहे 535 फार्मासिस्टों के पदों को यथावत रखा जाए।

- विभागीय पुनर्गठन के दौरान कम किए गए 63 पदों को पुनर्जीवित किया जाए।

-फार्मासिस्ट संवर्ग का पदनाम में परिवर्तन किया जाए।

ये रहे मौजूद

अधिवेशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरसी पंत, डाॅ.एचसी गड़कोटी, डीपीओ पीतांबर प्रसाद, डाॅ. पीडी पंगरिया, संगठन की प्रांतीय महामंत्री डॉ. संतोष पांडे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष हरीश उनियाल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, प्रांतीय संगठन मंत्री टीआर रौथाण, प्रांतीय संप्रेक्षक संजय कुमार, मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र पाठक, मंडलीय सचिव प्रेमशंकर, मंडलीय कोषाध्यक्ष दिगंबर रावत समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed