{"_id":"64b44351212c11b79c02b675","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-642-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर पालिका में शामिल नहीं करने पर चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर पालिका में शामिल नहीं करने पर चुनाव बहिष्कार का एलान
Mon, 17 Jul 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के लोगों ने नगर पालिका में शामिल करने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने जल्द ऐसा नहीं होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया। मांग के लिए संघर्ष समिति का 122वें दिन धरना जारी रहा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वे छावनी परिषद के जटिल नियमों से परेशान हैं। वर्षों से वे सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल नहीं किया गया तो रानीखेत के लोग लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कैलाश पांडेय, गिरीश भगत, दीपक गर्ग, खजान पांडेय, रमेश जोशी, जयंत रौतेला, हरीश अग्रवाल, उमेश भट्ट, नेहा महरा, मुकेश साह आदि रहे।