फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: अल्मोड़ा में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप, लोगों की मुसीबत बढ़ी

Tue, 17 Oct 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 17 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। कोसी बैराज को बिजली आपूर्ति करने वाली विद्युत लाइन में खराबी आने से मंगलवार को नगर में बिजली- पानी की आपूर्ति ठप रही। इस कारण नगर के मुख्य बाजार समेत आधे शहर की 55,249 की आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश के दौरान कोसी बैराज को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में खराबी आने से बैराज की बत्ती गुल हो गई। जिससे पंप भी जवाब दे गए। करीब 15 से 18 घंटे तक चारों पंपों से पंपिंग बाधित रही। इससे अल्मोड़ा नगर में पेयजल आपूर्ति करने वाले जलाशयों में जरूरत के मुताबिक पानी का भंडारण नहीं हो पाया। इसके चलते मंगलवार को नगर के राजपुरा, रानीधारा, ढूंगाधारा, नयालखोला, नरसिंह बाड़ी, खोल्टा, सरकार की आली, एलआरसाह रोड, मकेड़ी समेत कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, पल्टन बाजार आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


लोग बोले

पानी न आने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए ताकि लोगों को रोजाना पानी मिल सके।
- सचिन नयाल , अल्मोड़ा


सर्दी शुरू होने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कभी बिजली गुल होने से तो कभी अन्य कारणों से पानी आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिससे लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरेंद्र पथनी, अल्मोड़ा
बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंपिंग ठप रही। जिससे पेयजल वितरण नहीं हो सका। बुधवार से पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- एके सोनी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।

पांच घंटे बत्ती रही गुल, मोबाइल फोन हुए ठप
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बख और खत्याड़ी बिजली घर से जुड़े क्षेत्र के उपभोक्ता पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान रहे। इससे कारोबार के साथ ही सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कई लोगों को मोबाइल फोन स्विच आफ हो गए।
यूपीसीएल ने मंगलवार को खत्याड़ी और बख सब स्टेशन से जुड़ी 33 केवी लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पेड़ों की लाॅपिंग की। इसके चलते सुबह साढ़े दस बजे शटडाउन लिया गया। इस वजह से दोनों बिजली घरों से जुड़े करीब छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली संबंधी कारोबार करने वाले लोेगों का काम पूरी तरह ठप रहा। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। वहीं लोगों ने नवरात्र के मौके पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नाराजगी जताई।


दीपावली पर्व को देखते हुए बख और खत्याड़ी में 33 केवी लाइनों से गुजर रहीं टहनियों की लाॅपिंग की गई। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है।
- कन्हैया जी मिश्रा, ईई, ऊर्जा निगम अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed