फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल नहीं होने से मरीजों को रेफर करने में परेशानी

Fri, 06 Oct 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तीन करोड़ रुपये से स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट में सिलिंडर रिफिल करने की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के दौरान तीमारदारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सिलिंडर में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करना पड़ रहा है। लाखों से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित होने के बाद भी सिलिंडर को हल्द्वानी से रिफिल करना मजबूरी बन गया है। मरीजों और तीमारदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021 में जनरल, आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू में लगे 350 से अधिक बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए यहां 1000 और 500 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए गए। प्लांट में सिलिंडर रिफिल की सुविधा नहीं होने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां से आए दिन पांच से अधिक गंभीर मरीज हायर सेंटर रेफर हो रहे हैं।
विज्ञापन



बीते दो माह में 10 से अधिक मरीजों को रास्ते से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया
सिलिंडर रिफिल की सुविधा नहीं होने से हायर सेंटर पहुंचने तक मरीज के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था करना चुनौती से कम नहीं है। बीते दो माह में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से 10 से अधिक मरीजों को रास्ते से मेडिकल कॉलेज पहुंचाना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में सिलिंडर रिफिल करने की व्यवस्था नहीं है और इसके लिए हल्द्वानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफिल प्लांट के लिए भेजा प्रस्ताव शासन में फांक रहा धूल
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों की दिक्कत को देखते हुए दो माह पूर्व ऑक्सीजन रिफिल प्लांट के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा है जिसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है और यह सरकारी फाइलों में धूल फांक रहा है।

ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल प्लॉट का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर ही इस सुविधा का विस्तार संभव है।
सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed