फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप

Tue, 09 Jan 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में बीते दस दिनों से रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से मंगलवार को भी अल्ट्रासाउंड ठप रहे। मरीज और गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों ने पांच किमी दूर जिला अस्पताल आकर इलाज कराया तो कई मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज संचालन के दो साल बाद भी यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पांच पद सृजित हैं और एक पद पर भी तैनाती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्थायी व्यवस्था में जिला अस्पताल के एक रेडियोलॉजिस्ट की यहां तैनाती की है। वह भी बीते दस दिनों से अवकाश पर चल रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप रहे।
विज्ञापन





बेस में निश्चेतक के तीन पद रिक्त
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के स्वीकृत पांच पदों के सापेक्ष एक की भी तैनाती नहीं है। अस्पताल में निश्चेतक के छह सृजित पदों के सापेक्ष तीन पद रिक्त चल रहे हैं। इससे मरीजों की संख्या बढ़ने पर ऑपरेशन करने में दिक्कतें आती हैं। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के तीन पद सृजित हैं। इनमें से एक जिला अस्पताल में ही तैनात है तो एक को बेस अस्पताल और एक को रानीखेत नागरिक चिकित्सालय में व्यवस्था में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





भनोली से बेस में इलाज के लिए पहुंचे नरेश राम ने बताया कि अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। अब पांच किमी दूर जिला अस्पताल जाकर अल्ट्रासाउंड कराऊंगा। इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं।







छड़ौजा से पहुंचे दीपक रावत ने कहा कि सुबह बेस अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अब जिला अस्पताल जाना पड़ रहा हैै। व्यवस्था दुरुस्त की जाए।








मेडिकल काॅलेज में रेडियोलॉजिस्ट के सभी रद रिक्त हैं। व्यवस्था में जिला अस्पताल से एक रेडियोलॉजिस्ट तैनात किया गया है। निश्चेतक भी पूरे नहीं हैं।



प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।







जिला अस्पताल में तीन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है लेकिन एक को बेस और एक को रानीखेत नागरिक अस्पताल में व्यवस्था में भेजा गया है। इससे एकमात्र रेडियॉलाजिस्ट काम कर रहा है।



डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed