फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग, बत्ती गुल

Thu, 14 Dec 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को हादसा बच गया। शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग लग गई, इससे पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से एक्सरे सहित अन्य जांच ठप हो गई और मरीजों को बगैर रिपोर्ट के लौटना पड़ा। चिकित्सक और भर्ती कक्षों में भी अंधेरा छाया रहा। ऐसे में चिकित्सकों को भी मरीजों का उपचार करने में दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लाइन जलने से अस्पताल में आपूर्ति ठप हो गई, इससे जांच भी प्रभावित रहीं। घंटों इंतजार के बाद भी बिजली न आने से कई मरीजों ने अन्य अस्पतालों का रुख किय। कुछ मरीज बैरंग घर लौटे। दोपहर एक बजे के करीब खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि दोपहर दो बजे तक ही अस्पताल में ओपीडी संचालित होती है। ओपीडी रजिस्टर के मुताबिक करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन

भर्ती मरीजों को भी उठानी पड़ी दिक्कतें
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में 30 से अधिक मरीज भर्ती हैं। भर्ती वार्ड में ठंड के बीच हीटर मरहम का काम कर रहे हैं। चार घंटे आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग लग गई थी। इससे अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित रही। चार घंटे बाद दोपहर एक बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। खराबी दूर होने के बाद सभी तरह की जांच सुचारू रूप से हुईं।-डॉ. अरविंद पांगती, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed