फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप

Sun, 26 Nov 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट न होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश में जाने से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जीएमसी में अल्मोड़ा समेत बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों से भी मरीज उपचार कराने आते हैं। इसके बावजूद मेडिकल काॅलेज में रेडियोलाॅजिस्ट की लंबे समय बाद भी तैनाती नहीं हुई है। मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल के एक रेडियोलॉजिस्ट को यहां तैनात किया गया है। वह रेडियोलॉजिस्ट शुक्रवार से अवकाश पर हैं। इस कारण जीएमसी में अल्ट्रासाउंड ठप हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराए बिना लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन





स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाए
अल्मोड़ा। लोगों का कहना है कि जीएमसी होने के बाद भी मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल ने कहा कि जीएमसी में शीघ्र स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जानी चाहिए ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। अन्यथा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलाॅजिस्ट शुक्रवार से अवकाश पर हैं। उनके मंगलवार को ड्यूटी पर आने के बाद मरीजों के अल्ट्रासाउंड होने लगेंगे। - प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed