फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: बिजली बिल जमा करने में छूटे पसीने

Tue, 21 Nov 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। नगर में बिजली बिल जमा करना उपभोक्ताओं के चुनौती बन गया है। यूपीसीएल ने बिल जमा कराने के लिए काउंटर तो खोल दिया लेकिन इसमें पर्याप्त कर्मियों की तैनाती नहीं हो पाई है। बिल जमा करने में उनके पसीने छूट रहे हैं। हालात ये हैं कि बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यूपीसीएल की तरफ से नगर के माल रोड पर चौघानपाटा के पास बिजली बिल जमा करने के लिए खोला गया काउंटर उपभोक्ताओं को राहत कम उनकी परेशानी अधिक बढ़ा रहा है। सिर्फ एक कर्मचारी के भरोसे संचालित इस केंद्र में बिल जमा करना उपभोक्ताओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां तैनात दो कर्मियों के सापेक्ष एक कर्मचारी को अन्यत्र भेज दिया गया है। भीड़ अधिक होने से एक कर्मी के लिए समय पर बिल जमा कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने केंद्र की पड़ताल की। यहां सुबह से ही उपभोक्ता लाइन में लगे रहे। बुजुर्ग उपभोक्ताओं को खड़े रहकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। घंटों बाद नंबर आने से उन्हें राहत मिली। भीड़ अधिक होने से यहां उपभोक्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। ऐसे में परेशान उपभोक्ताओं ने पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की। यहां हर रोज 150 से अधिक उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर का साथ न मिलने से परेशान हो रहे उपभोक्ता
अल्मोड़ा। कर्मचारियों की कमी के साथ सर्वर का साथ न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक उपभोक्ता को बिल जमा कराने में पांच से 10 मिनट का समय लगा। आए दिन यह स्थिति आने से उपभोक्ता परेशान हैं।

कर्मचारियों की कमी की बात कह रहा यूपीसीएल
अल्मोड़ा। इस मामले में यूपीसीएल के अधिकारियों से बात की तो वह कर्मचारियों की कमी का रोना रोने लगे। अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। ऐसे में यहां तैनात दूसरे कर्मी को पांडेखोला बिजली घर भेजना पड़ा है।


कोट-
कर्मियों की कमी से दिक्कत आ रही है। केंद्र में तैनात एक कर्मी को अन्य बिजली घर भेजा है। जल्द उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कर्मचारियों की तैनाती के प्रयास होंगे। पैसे के लेनदेन में संविदा कर्मियों की तैनाती नहीं की जा सकती।
कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed