फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: वन विभाग की मंजूरी के चक्कर में अटकी खत्याड़ी पंपिंग योजना

Tue, 31 Oct 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। नगर के आसपास के 10 गांवों की दस हजार की आबादी की प्यास बुझाने वाली खत्याड़ी पंपिंग योजना को धरातल पर उतारना चुनौती बना है। यह योजना वन विभाग की मंजूरी के चक्कर में अटक गई है। कपिलेश्वर नदी से योजना के मूल स्रोत तक सड़क न पहुंचने से योजना का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है और लोग जल्द नल से पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जल संकट से जूझ रहे माल गांव, खत्याड़ी, पहल, सेनार, तलारबाड़ी, दुगालखोला, लाट, बरसीमी, देवली, चौसली सहित 10 गांवों को पानी मुहैया कराने के लिए एक साल पूर्व 26.82 करोड़ रुपये से खत्याड़ी पंपिंग योजना का निर्माण शुरू हुआ। कपिलेश्वर नदी से योजना का निर्माण होना है। निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए जरूरी दो किमी सड़क निर्माण के लिए जल निगम ने प्रस्ताव भेजा लेकिन अब तक वन विभाग से इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है, इससे मूल स्रोत में योजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क न बनने से ट्रीटमेंट प्लांट, कुआं सहित अन्य कार्य असंभव है। ऐसे में जल निगम लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए सड़क की स्वीकृति मिलने का तो प्रभावित लोग जल्द सूखे नलों से पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

डोलीडाना में बनना है 1700 केएल क्षमता का टैंक
अल्मोड़ा। करबला के पास डोलीडाना के जंगल में योजना के तहत 1700 केएल क्षमता का टैंक बनना है। कैंट की ओर से इसके लिए अनुमति दे दी गई है लेकिन वन विभाग की तरफ से अब तक स्वीकृति का इंतजार है। जल निगम के मुताबिक टैंक निर्माण के लिए कुछ पेड़ों का कटान होना है, जिसकी अनुमति लंबे समय पूर्व वन विभाग से मांगी गई थी। लेकिन इसकी फाइल लंबे समय से दबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में पूरा होना था निर्माण कार्य

अल्मोड़ा। जल निगम के मुताबिक इस पंपिंग योजना का निर्माण पूरा होने का लक्ष्य इस वर्ष दिसंबर है लेकिन अब तक योजना के मूल स्रोत में कई कार्य होने हैं, जिसमें कई माह लग सकते हैं। जल निगम फिलहाल योजना के तहत ऊपरी हिस्सों में लाइन बिछाने का काम कर रहा है लेकिन तय समय सीमा में इस योजना का निर्माण कार्य पूरा होना असंभव लग रहा है। लोगों को इसका लाभ मिलने के लिए इंतजार करना होगा।

खत्याड़ी पंपिंग योजना के निर्माण के लिए कपिलेश्वर तक सड़क का निर्माण होना है। इसकी वन विभाग से स्वीकृति का इंतजार है। सड़क न होने से काम अटका है। टैंक का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। जल निगम योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है।- दीपक जोशी, अपर सहायक अभियंता, जल निगम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed