{"_id":"652052b8201dcab6140340da","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-3727-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा और जागेश्वर के टीआरसी में रहेंगे वीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा और जागेश्वर के टीआरसी में रहेंगे वीआईपी
Sat, 07 Oct 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और जागेश्वर पहुंचने वाले पर्यटकों को पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) नहीं मिलेंगे और उन्हें होटल में शरण लेनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे को लेकर प्रशासन ने दोनों स्थानों पर सभी टीआरसी का अधिग्रहण कर लिया है जिसमें वीआईपी के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा यहां 22 होटल का भी अधिग्रहण किया है और होटल मालिकों को भी अधिक वीआईपी मूवमेंट होने की संभावना को देखते हुए एडवांस बुकिंग नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पीएम मोदी का 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम पहुंचने का कार्यक्रम लगभग तय है। वह यहां पूजा अर्चना के साथ धाम की परिक्रमा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम में कई विशिष्ट लोग शामिल होंगे। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत न हो और उनके ठहरने के लिए जगह की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन ने अल्मोड़ा नगर और जागेश्वर के सभी टीआरसी के साथ कुछ होटल का भी अधिग्रहण किया है। जानकारी के मुताबिक 25 होटल, टीआरसी प्रशासन के अधीन रहेंगे। आठ से 12 अक्तूबर तक चिह्नित होटल, टीआरसी में किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। इनमें सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
सांसद और सीडीओ ने परखीं व्यवस्थाएं
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा और सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं को परखा। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के जागेश्वर पहुंचने से इस धाम के साथ ही जिले को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तय समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एक ही स्वरूप में नजर आएंगे जागेश्वर धाम के आसपास के मकान
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम और इसके आसपास सफाई व्यवस्था के साथ ही मंदिर और मकानों को चमकाने का काम तेजी से हो रहा है। मंदिर के आसपास के सभी मकानों में रंगरोगन किया जाएगा। ये सभी मकान एक ही रंग में रंगे नजर आएंगे, इसके लिए प्रशासन रात-दिन काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी चल रही है जो तय समय में पूरी हो जाएगी। निश्चित तौर पर उनका जागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत पहुंचना जिले के साथ ही पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
- अजय टम्टा, सांसद।