फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: विद्यार्थियों स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा

Fri, 06 Oct 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। नगर के टाटीक में बीते बृहस्पतिवार को हुई कार दुर्घटना में घायल विद्यार्थियों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर जिलेभर में नाराजगी है। एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि घायल विद्यार्थियों को हायर सेंटर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के प्रभार वाले जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की यह बदहाली सरकार पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार कार दुर्घटना में घायल विद्यार्थियों को करोड़ों के मेडिकल कॉलेज में इलाज नहीं मिला। तीन विद्यार्थियों को हायर सेंटर रेफर किया तो उन्हें एंबुलेंस तक नहीं मिली। एक एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा। कहा कि ऐसी व्यवस्थाओं के बीच जिले के लोग सुरक्षित नहीं है। सरकार केवल स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे कर रही है और मरीज हायर सेंटर की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। चेतावनी दी कि जल्द स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। वहां निशांत पांडे, गिरीश चंद्र पांडे, तेजराज, कुणाल, अभिषेक बनौला, उज्ज्वल नेगी, करन नेगी, तुषार आर्या, राहुल फुलारा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विधायक ने कहा-सरकार पर भरोसा नहीं, अपनी जनता के लिए मैं दूंगा आधुनिक एंबुलेंस
अल्मोड़ा। शुक्रवार को विधायक मनोज तिवारी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल विद्यार्थियों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एंबुलेंस न मिलना बेहद चिंताजनक है। इससे साफ है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। करोड़ों के मेडिकल कॉलेज में न तो विशेषज्ञ चिकित्सक हैं और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था। ऐसे में जिले के लोग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। वह अपने जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लेस एंबुलेंस की व्यवस्था करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को भेजा ज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने एसडीएम जयवर्धन शर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस न होने घायल विद्यार्थियों को समय पर हायर सेंटर पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती भी नहीं की गई है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावे कर रही है। कहा यदि मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं मिलतीं तो घायलों को हायर सेंटर की दौड़ न लगानी पड़ती। उन्होंने आपातकाल में घायलों को एयर लिफ्ट करने की व्यवस्था, ट्रामा सेंटर के निर्माण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed