{"_id":"651eff05660b54803309e109","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-3701-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नवनिर्माण से मलबे से पटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नवनिर्माण से मलबे से पटी सड़क
Thu, 05 Oct 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर। उप जिला चिकित्सालय में नवनिर्माण के चलते इसके पास से गुजर रही सोमेश्वर-कौसानी सड़क पर आए दिन जाम लग रहा है। निर्माण कार्य के चलते मलबा सड़क तक बिखरा मलबा कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लोनिवि को कई बार शिकायत के बाद भी सड़क सुधारीकरण के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। मलबे से उठता धूल का गुबार दुकानों के भीतर घुस रहा है, इससे व्यापारी परेशान हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन संबंधित ठेकेदार को कई बार पानी का छिड़काव के निर्देश दिए गए। इस पर गौर नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार मनमानी करते हुए लोगों के साथ ही मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने कहा कि ठेकेदार नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं ठेकेदार रामानंद सिंह ने कहा कि जमा कीचड़ को जल्द हटाकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। धूल से बचाव के लिए पानी का छिड़काव होगा। संवाद