{"_id":"651efe59de5cc8b6f6097ac6","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-3672-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में व्यापारियों ने की महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में व्यापारियों ने की महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने की मांग
Thu, 05 Oct 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) । व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला से मुलाकात कर छावनी क्षेत्र की समस्याएं गिनाते हुए इनके समाधान की मांग की। उन्होंने नगर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने को कहा।
बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत के नेतृत्व में व्यापारियों ने ईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद के कर्मचारी नियम विरुद्ध सरकारी आवासों में ब्यूटी पार्लर और बुटीक का व्यवसाय कर रहे हैं, इससे स्थानीय कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस मामले में पूर्व में ज्ञापन दिया था, इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा ने कहा कि नगर में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था नहीं है, इससे स्थानीय महिलाओं के साथ ही पर्यटक महिलाओं को भी दिक्कत झेलनी पड़ती है। उनकी गंभीर समस्या को देखते हुए नगर में पिंक टॉयलेट का निर्माण होना चाहिए।
व्यापारियों ने शिव मंदिर के पास डंप कूड़े और बंद पड़े बॉयो टॉयलेट को हटाने के साथ ही आशियाना पार्क में आपदा से क्षतिग्रस्त हिस्से का नवनिर्माण करने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उप सचिव विनीत चौरसिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद