फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 1860 केंद्रों पर लटके ताले

Mon, 26 Feb 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। 18 हजार रुपये मानदेय, विद्यालयों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश सहित सात सूत्री मांगों के लिए जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में गरजीं। जिला मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महारैली निकाली। उन्होंने कहा उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा, अब आर-पार की लड़ाई होगी। कार्यबहिष्कार के चलते जिले भर के 1680 आंनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके रहे। इनमें पढ़ने वाले 7000 से अधिक बच्चे घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर की 3000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जिला मुख्यालय के चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्र हुईं और धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर रैली निकाली। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर कई काम थोपे हैं, इन्हें वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अंजाम तक पहुंचा रही हैं लेकिन मांगों पर गौर नहीं कर रही। कहा कि उन्हें जो पोशाक उपलब्ध कराई जा रही है, वह उपयोग के योग्य नहीं है। इसके उपयोग से सामाजिक तौर पर उन्हें असहजता महसूस हो रही है। चेतावनी देते हुए कहा मांग पूरी होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगी।
विज्ञापन

विभाग ने दी मानदेय काटने की चेतावनी
अल्मोड़ा। कार्य बहिष्कार से आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटक गए हैं। ऐसे में बच्चों और धात्रियों को पुष्टाहार नहीं मिल सकेगा और अन्य कार्य भी प्रभावित होंगे। उनके कार्य बहिष्कार से बाल विकास विभाग की दिक्कत भी बढ़ गई है और वह उन पर कार्यवाही का मन बना रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बगैर अवकाश के आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय कटेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 18 हजार रुपये मानदेय दिया जाए।
-मिनी आंगनबाड़ी के उच्चीकरण का जीओ जल्द जारी हो।
-सीनियर के हिसाब से मानदेय में वृद्धि की जाए।
-विद्यालयों की तरह जाड़ों और गर्मियों की अवकाश तय हो और पोषाक की धनराशि खातों में डाली जाए।
-वर्ष 2016 के काटे गए मानदेय का भुगतान।
-जिल बीएलओ का वर्ष 2021 और 22 का भुगतान नहीं किया गया है उनका जल्द भुगतान।
-कोरोनाकाल के दौरान मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान।
ये रहीं शामिल
संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता तिवाड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग किरन जोशी, विमला देवी, लक्ष्मी रौतेला, गीता जोशी, रंजना आर्या, नीमा देवी, पुष्पा तिवारी, चंपा जोशी, शोभा तगाड़ी, भगवती बिष्ट, गीता पंत, मोहनी बिष्ट, प्रेमा देवी, गीता बिष्ट, मीरा नेगी, हेमा, रजनी बगड़वाल, रेनू मेहता, किरन जोशी, हंसा देवी, सीमा डांगी, आशा देवी, कविता टम्टा, अनीता बिष्ट, गीता वर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed