फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: अल्मोड़ा डिपो से नहीं चलीं तीन बस

Sun, 17 Dec 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 17 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से जूझ रहे अल्मोड़ा डिपो से रविवार को भी तीन रूट पर बस सेवाओं का संचालन ठप रहा। अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली सेवाओं का संचालन न होने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा डिपो से रोजाना विभिन्न रूट पर 14 सेवाओं का संचालन होता है। चालकों की कमी से बस का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है, इसकी मार यात्री सह रहे हैं। रविवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली सेवाओं का संचालन ठप रहा। अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने कहा कि चालकों की कमी से दिक्कत आ रही है। तैनाती के बाद व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। संवाद
विज्ञापन

माल रोड में वन वे यातायात व्यवस्था से मिली राहत

अल्मोड़ा। रविवार को नगर की माल रोड पर वन वे यातायात व्यवस्था लागू होने से लोगों को जाम की समस्या निजात मिली। रविवार को हुई उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा के चलते नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया था। नगर की माल रोड में रविवार की सुबह आठ से शाम तीन बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रही। ऐसे में यहां जाम की समस्या से छुटकारा मिला और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टेशन में न यात्री आते हैं और न ही बस
बागेश्वर। बागेश्वर का रोडवेज स्टेशन चार साल बाद भी व्यवस्थित नहीं हो पाया है। स्टेशन में अब तक टिकट काउंटर नहीं बना है। रोडवेज स्टेशन बनने के बाद भी नगर के स्टेशन से ही अब तक डिपो की बस का संचालन हो रहा है।
चार सितंबर 2022 को बागेश्वर रोडवेज का डिपो अस्तित्व में आया था हालांकि स्टेशन अब भी समस्याओं से जूझ रहा है। नगर से तीन किमी दूर होने के कारण यात्री बस स्टेशन नहीं जाते। बसों का संचालन बागेश्वर नगर में बने संयुक्त बस अड्डे से पहले भी होता था, रोडवेज स्टेशन बनने के बाद भी नगर के स्टेशन से ही बसों का संचालन हो रहा है।


कोट- स्टेशन की व्यवस्थाओं के लिए लगातार उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाता है। यह बात उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। बस स्टेशन में सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है। -केबी उपाध्याय, प्रभारी, इधर, बागेश्वर रोडवेज स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed