फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: बागेश्वर मेडिकल कॉलेज की स्थापना में बाधक बना मानकों का अस्पताल

Thu, 14 Dec 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। भारत सरकार की एक जिला एक मेडिकल काॅलेज योजना के तहत जिले के गरुड़ में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन भी चयनित कर ली गई है लेकिन मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मानकों के मुताबिक कम से कम 300 बेड के अस्पताल की जरूरत है। यही कमी बागेश्वर में मेडिकल कॉलेज स्थापना में बाधक बन रही है।250 बेड के दो अस्पताल बागेश्वर जिले में स्वीकृत हैं। 70 बेड का जिला अस्पताल पहले से ही संचालित है।
विज्ञापन

गढ़वाल के चमोली जिले के साथ ही अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे बागेश्वर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी की दरकार दशकों से है। इस साल की शुरूआत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय में 200 बेड के अस्पताल को स्वीकृति दी। केंद्र सरकार से 67 करोड़ लागत का 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर स्वीकृत है। अस्पताल और क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए जिला मुख्यालय के नजदीक खोली में जमीन चयनित की गई है।
विज्ञापन

शासन ने स्वीकृत 200 बेड के अस्पताल और क्रिटिकल केयर सेंटर के निर्माण के लिए ब्रिडकुल को कार्यदायी एजेंसी बनाया है। सूचना मिली है कि 200 बेड के अस्पताल के साथ ही क्रिटिकल केयर सेंटर की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दी गई है। इसके अस्तित्व में आने के बाद मेडिकल कॉलेज की अर्हता पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बागेश्वर में भारत सरकार की एक जिला एक मेडिकल कॉलेज योजना के तहत मेडिकल काॅलेज स्थापित होना है। खोली में स्वीकृत 200 बेड के अस्पताल और क्रिटिकल केयर सेंटर की डीपीआर बन गई है। दोनों अस्पताल स्वीकृत हैं। डीपीआर को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


डीपी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागेश्वर।




200 बेड के अस्पताल और 50 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर की डीपीआर को जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शासन में पत्राचार किया जाएगा। -अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed