फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: बागेश्वर नगर में पानी का संकट बरकरार

Sat, 11 Nov 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 11 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। कई इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

करीब चालीस हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को रोज 5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। मंडलसेरा, जखेड़ा और अन्य पेयजल योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। नगर में ढाई एमएलडी पानी की कमी बनी हुई है। पानी की कमी के कारण तहसील रोड के ऊपरी हिस्से के साथ ही मजियाखेत, मंडलसेरा, कफलखेत, सैंज आदि इलाकों में जल संकट बना हुआ है। इन इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। यह इलाके वर्षभर जल संकट झेलते हैं। पानी की कमी के कारण नगर के लोगों की हैंडपंप और प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भरता बनी हुई है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि पानी की कमी के कारण रोस्टर के हिसाब से पानी देना पड़ता है। कहते हैं कि 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना निर्माणाधीन है। इस योजना के बनने के बाद नगर का पेयजल संकट दूर हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed