फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face problem.

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के बालिका हाईस्कूल चनौदा में पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
people face problem.
जलिा अस्पताल के पास पटाल बाजार में इस तरह लीकेज हो रहा है पानी, जिससे लोग खासे परेशान हैं।संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के बालिका हाईस्कूल चनौदा में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे यहां पढ़ने वाली 136 छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हालात यह है कि आधा किमी दूर से पानी ढोकर भोजन माता मिड डे मील तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

सोमेश्वर स्थित बालिका हाईस्कूल चनौदा में बीते 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी नहीं आने से बेटियों को प्यास बुझाने के लिए घर से बोतल में पानी ले जाना पड़ रहा है। यहां तैनात भोजन माता मिड डे मील तैयार करने के लिए आधा किमी दूर से पानी ढो रही हैं। बावजूद इसके उनकी परेशानी देखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने कई बार संबंधित विभाग से व्यवस्था में सुधार की मांग की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक शौचालयों में प्रयोग के लिए भी पानी नहीं है। ऐसे में शौचालय गंदगी से पट गए हैं। मजबूरन बेटियों को शौच के लिए झाड़ियों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और कहीं लीकेज की लापरवाही को नहीं सुधारा जा रहा
अल्मोड़ा। एक तरफ सोमेश्वर के स्कूल में पेयजल आपूर्ति ठप है तो वहीं नगर में लीकेज पाइप लाइनों से पानी की बर्बादी हो रही है। जिला अस्पताल के पास पटाल बाजार, थपलिया, पोखरखाली, धारानौला सहित कई हिस्सों में लीकेज लाइनों से पानी रास्तों पर बह रहा है जिससे लोग परेशान हैं। पानी के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बावजूद इसके लीकेज लाइनों को ठीक कर पानी की बर्बादी रोकने के प्रयास नहीं हो रहे हैं।

स्कूल में जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। लीकेज लाइनों को समय-समय पर ठीक करने का कार्य किया जाता है। जल्द ही इसमें सुधार होगा। - एके सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।


लंबे समय से स्कूल में पानी नहीं आ रहा है जिससे सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। - वंदना जोशी, प्रधानाचार्य, बालिका हाईस्कूल, चनौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed