फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People created ruckus in Almora over gas crisis and blocked the road

अल्मोड़ा में गैस संकट पर हंगामा: सिलिंडर खत्म होते ही सड़क जाम, लोगों का फूटा गुस्सा

Sat, 28 Mar 2026 12:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 12:56 PM IST
सार

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत ने लोगों का गुस्सा सड़क पर ला दिया। सुबह से लाइन में लगे लोगों को गैस न मिलने पर हंगामा और जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
People created ruckus in Almora over gas crisis and blocked the road
घरेलू गैस सिलिंडर वाहन नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड में घरेलू गैस सिलिंडर नहीं पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया और सड़क पर जाम लगाया। वहीं गैस सर्विस सहित प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

अल्मोड़ा गैस सर्विस के अनुसार बनाए गए गैस वितरण रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को नगर के पांडेखोला, कर्नाटक खोला और खोल्टा क्षेत्र में घरेलू गैस का वितरण किया जाना था। सुबह छह बजे से लोग गैस लेने के लिए कतार में लगे थे। इस क्षेत्र में गैस का एक वाहन 234 सिलिंडर लेकर पहुंचा।

विज्ञापन

पांडेखोला से गैस वितरण शुरू हुंआ। वहीं पर पूरे सिलिंडर समाप्त हो गए। गैस के इंतजार में सुबह से कतार में आइएसबीटी के पास खड़े लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की कहासुनी भी हुई।

वहीं लोअर माल में कर्नाटकखोला, खोल्टा आदि क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों का वितरण नहीं हो सका। सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed