फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People come forward to help the destitute and the poor

निराश्रित और गरीबों की मदद को आगे आये लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
People come forward to help the destitute and the poor
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान परेशान राहगीरों, गरीबों और निराश्रित लोगों की मदद को कई लोग आगे आये हैं। गरीब लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जा रहा है। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की पहल पर हवालबाग विकासखंड में संचालित विकास आजीविका स्वायत्त सहकारिता की ओर से सहकारिता के अंतर्गत गठित उत्पादक समूह निर्मल, निश्चय जय दुर्गा माता और विकास के सदस्य क्षेत्र के ग्यारह गांवों में रह रहे गरीब परिवारों सहित कुल ११७ लोगों के मुफ्त भोजन पैक बांट रहे हैं। वहीं हल्द्वानी से गरुड़, बागेश्वर जाने वाले राहगीरों आदि को भी मदद की जा रही है। भोजन की व्यवस्था करने में सहकारिता अध्यक्ष मुन्नी मुस्यूनी, मंजू नेगी, उमा नेगी, रमा नेगी, आरती नेगी, विमला नेगी, आजीविका समन्वयक दिनेश पंत सहयोग कर रहे हैं। परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट, खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार कांडपाल ने उत्पादक समूहों के प्रयासों को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed