फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People clinging to television to watch budget in almora

बजट देखने टेलिविजन से चिपके रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
People clinging to television to watch budget  in almora
अल्मोड़ा में एक घर में बजट देखते तीन पीढ़ी के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण काल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021-22 के लिए आम बजट सदन में पेश किया। इस बजट से लोगों को बहुत उम्मीद थी। ऐसे में लोग हर काम छोड़कर बजट देखने के लिए सुबह ही टीवी के सामने बैठ गए। घरों के अलावा दुकानों में लगे टीवी पर भी लोग वित्त मंत्री को सुनते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने टीवी के अलावा रेडियो से बजट की जानकारी ली।
विज्ञापन

नंदादेवी बाजार में टीवी से बजट की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पढ़ना शुरू किया वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। जैसे-जैसे बजट पेश होता गया वैसे-वैसे लोगों के चेहरों पर अलग-अलग भाव दिखाई देने लगे। कोई खुश था तो कोई मायूस। कोई आशावान दिखा तो कोई निराश। किसी ने इसे बेहतर बताया तो किसी ने कहा कि इस बार भी निराशा ही हाथ लगी। लोगों ने कहा कि बजट में आम आदमी को कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। किसानों के लिए भी बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं होने से वे भी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों की उम्मीदों पर बजट खरा नहीं उतरा है। इससे व्यापारियों में भी निराशा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed