फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people almora enjoiyed e-rickshow

अल्मोड़ा के लोगों ने ई रिक्शा की सवारी का उठाया लुत्फ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
people almora enjoiyed e-rickshow
अल्मोड़ा में ई रिक्शे की सवारी का लुत्फ लेते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आखिरकार लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद नगर में ई रिक्शा संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। बीते बुधवार शाम और बृहस्पतिवार को नगर में ई रिक्शे का ट्रायल लिया गया। इस दौरान लोगों ने ई रिक्शे की सवारी भी की। शिखर मालरोड से रघुनाथ सिटी मॉल और फिर रघुनाथ सिटी मॉल से वापस होटल शिखर तक लोग ई रिक्शे में बैठे।
विज्ञापन

मालूम हो नगर में ई रिक्शा संचालन की कवायद काफी समय से चल रही थी। बीते माह पहले डीएम ने इस संदर्भ में संभागीय परिवहन विभाग के साथ बैठक की थी और इसके बाद लाटरी सिस्टम से चार लोगों का चयन भी किया गया था। संभागीय परिवहन विभाग में इन लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। जिसके बाद बीते दिन से नगर में एक ई रिक्शा ट्रायल बेस पर चलने भी लगा है।
विज्ञापन

शिखर से रघुनाथ सिटी मॉल तक एक सवारी का दस रुपये किराया रखा गया है। बीते दिन पहली बार नगर में ई रिक्शा चलने पर लोगों ने जमकर सवारी की। रघुनाथ सिटी मॉल के पास वीपीकेएस संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी भी ई रिक्शे से नगर मुख्यालय तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि जिन ई रिक्शा चालकों ने संभागीय परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन करा लिया है वह अभी ट्रायल बेस पर नगर में ई रिक्शा संचालन कर रहे हैं। जल्द ही नगर में चार ई रिक्शे सुचारू रूप से चलने लगेंगे।
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed