फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pawan Someshwar union president

सोमेश्वर छात्र संघ के पवन अध्यक्ष बने

Sat, 08 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 08 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
pawan Someshwar union president
शपथ लेते छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर के छात्र संघ चुनाव में पवन चंद्र जोशी अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह नयाल उपाध्यक्ष, वंदना बोरा छात्रा उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सचिव, संदीप सिंह सजारी संयुक्त सचिव और राजेश भट्ट कोषाध्यक्ष चुने गए। 

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर पवन जोशी ने रणजीत नयाल को 18 मत से पराजित किया। पवन जोशी को 223 और रणजीत नयाल को 205 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद में नरेंद्र नयाल ने विनोद भोज को आठ
विज्ञापन

मत से हराया। नरेंद्र को 213 और विनोद को 205 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर वंदना बोरा ने मेघा पांडे को छह मतों से हराया। वंदना बोरा को 215 और मेघा को 209 वोट मिले। सचिव पद पर विनोद कुमार ने नीमा नेगी को 12 वोट से हराया। विनोद कुमार को 216 और नीमा नेगी को 204 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर संदीप सिंह सजारी और शंकर सिंह कैड़ा दोनों को 205 मत मिले। इसके बाद लॉटरी के आधार पर संदीप सिंह सजारी को विजयी घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में राजेश भट्ट ने कमलेश कुमार आर्या को 25 वोट से हराया। राजेश भट्ट को 217 और कमलेश को 192 वोट हासिल हुए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर पूजा बोरा ने प्रकाश राम को 51 मत से हराया। विवि प्रतिनिधि पद के चुनाव में त्रिलोक सिंह बिष्ट ने उमा मेहरा को 63 मत से पराजित किया। चुनाव अधिकारी डॉ. जीएस रावत और पीसी पांडे ने परिणामों की घोषणा की और विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलदेव और चुनाव प्रभारी उदय कुमार आदि मौजूद थे। परिणाम घोषित होने के बाद में विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed