{"_id":"69177aa9e94a5177820cc594","slug":"patients-who-reached-the-district-hospital-for-x-rays-got-lost-almora-news-c-232-1-shld1002-136418-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीज भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीज भटके
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब होने से मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ा। एक्सरे के लिए मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी। वहां भीड़ अधिक होने पर कई मरीजों को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ी जिस कारण उन्हें आर्थिक चपत भी लगी।
शुक्रवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल में स्थापित एक्सरे मशीन का प्रिंटर सोमवार को खराब हो गया था लेकिन इसे अबतक ठीक नहीं कराया जा सका है।
जिले के दन्या, जागेश्वर, डुंगरी, काफलीखान, ज्वारनेड़ी, मौरनौला, कसारदेवी, चितई, बिंसर, कोसी, हवालबाग समेत अन्य स्थानों से कई लोग एक्सरे कराने पहुंचे थे लेकिन प्रिंटर खराब होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। जिला अस्पताल में एक्सरे न होने से मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। कई मरीजों ने निजी अस्पताल में एक्सरे कराया।