फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patients were troubled by the physician being on VIP duty.

Almora News: फिजिशियन के वीआईपी ड्यूटी पर होने से मरीज रहे परेशान

Wed, 27 May 2026 09:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Patients were troubled by the physician being on VIP duty.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक के वीआईपी ड्यूटी पर जाने और केवल गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड होने से मरीज परेशान रहे। अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या वीआईपी ड्यूटी पर गए हैं। बुधवार को अस्पताल में गर्भवतियों के ही अल्ट्रासाउंड हुए। अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों की कतार रही। भीड़ के कारण गर्भवतियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के हवालबाग, ताकुला, धौलादेवी, भैंसियाछाना सहित अन्य विकासखंडों के विभिन्न गांवों से बुखार, वायरल संक्रमण, पेट दर्द, एसिडिटी, उल्टी, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश के मरीज पहुंचे थे। मरीजों को उपचार के लिए पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल जाना पड़ा। तेज धूप में यहां से वहां जाने पर मरीजों को दिक्कत हुई। अस्पताल की ओपीडी में 772 मरीज पहुंचे। भीड़ के चलते मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इधर अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजीशियन वीआईपी ड्यूटी पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed