फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patients are facing problems due to absence of doctors

डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को उठानी पड़ रही दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Patients are facing problems due to absence of doctors
अल्मोड़ा। डॉक्टरों के अभाव में मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिला और महिला दोनों अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। वहीं जिला अस्पताल की एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट भी छुट्टी पर हैं। जिससे अस्पतालों में ओपीडी प्रभावित रही। शनिवार को अल्ट्रासाउंड भी ठप रहने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं, जिसके चलते अल्ट्रासाउंड व्यवस्था चरमराई हुई है। हालांकि बेस अस्पताल के भी एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट एक दिन जिला और एक दिन बेस में अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट ने बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए।
विज्ञापन

इस बीच जिला अस्पताल में व्यवस्था ठप रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जिला अस्पताल के एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ और महिला अस्पताल की भी एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ इन दिनों अवकाश पर हैं। बेस अस्पताल में एक भी बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। जिला और महिला में बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से भी मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed