{"_id":"664f84ce7d34c666390a2efd","slug":"passengers-facing-problems-since-last-one-year-due-to-construction-work-at-kemu-station-almora-news-c-232-1-shld1002-112299-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: केमू स्टेशन में निर्माण कार्य के चलते एक साल से परेशानी झेल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: केमू स्टेशन में निर्माण कार्य के चलते एक साल से परेशानी झेल रहे यात्री
Thu, 23 May 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 23 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
केमू स्टेशन में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के केमू स्टेशन में निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। एक साल से चल रहा निर्माण कार्य खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और यात्रियों की सुविधा को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया है। यात्री विश्राम गृह तो तोड़ दिया गया, लेकिन यात्रियों के लिए अस्थाई व्यवस्था नहीं की गई, इससे वे परेशान हैं। अल्मोड़ा से हल्द्वानी, रामनगर, रानीखेत सहित विभिन्न रूट पर 42 केमू बसों का संचालन होता है, इनमें हर रोज तीन हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। एक साल पूर्व केमू प्रबंधन ने स्टेशन के नवनिर्माण के चलते यात्री विश्राम गृह तोड़ दिया और यात्रियों की सुविधा को अनदेखा कर इनके लिए अस्थाई व्यवस्था नहीं की। ऐसे में गर्मी और बारिश के मौसम में यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। केमू स्टेशन में यात्रियों की भीड़ जुट रही है, लेकिन विश्राम गृह न होने से उन्हें बारिश और गर्मी में खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ रहा है। केमू प्रबंधन की इस कार्यशैली से यात्रियों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बारिश और गर्मी से उन्हें बचाने के लिए केमू प्रबंधन को उचित कदम उठाने चाहिए। संवाद
-- -- -- --
रोडवेज की पांच सेवाओं का संचालन ठप
अल्मोड़ा। परिवहन निगम भी यात्रियों को राहत देने में नाकाम साबित हुआ है। चालकों की कमी से बसों का संचालन ठप है और यात्री बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को भी रोडवेज की टनकपुर, दिल्ली, देहरादून रूट पर पांच सेवाओं का संचालन ठप रहा। यात्री रोडवेज स्टेशन तो पहुंचे, लेकिन यहां बस न पहुंचने से उन्हें टैक्सी के भरोसे सफर करना पड़ा। अल्मोड़ा डिपो के एआरएम विजय तिवारी ने कहा कि चालकों के रिक्त पदों की जानकारी निगम मुख्यालय को भेजी गई है। चालक न होने से सेवा स्थगित हैं। संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले यात्री
बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे भीगते हुए बस का इंतजार करना पड़ रहा है। केमू प्रबंधन को यात्रियों की परेशानी देखते हुए उचित कदम उठाने चाहिए।
-मनोहर सिंह, अल्मोड़ा।
-- -- -- -
केमू स्टेशन में बैठने की कोई व्यवस्था न होने से दिक्कत आ रही है। तेज गर्मी और बारिश में बस के इंतजार में खड़ा रहना पड़ रहा है। केमू प्रबंधन को अस्थाई व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
लक्ष्मी मेहता, अल्मोड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-केमू स्टेशन में निर्माण कार्य चल रहा है, इससे दिक्कत आ रही है। यात्रियों के बैठने के लिए शीघ्र व्यवस्था की जाएगी।
- हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक, केमू, हल्द्वानी।