{"_id":"6a170edf2515b959590c1f06","slug":"passengers-are-upset-due-to-non-operation-of-betalghat-delhi-service-almora-news-c-232-1-shld1002-144001-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेतालघाट-दिल्ली सेवा न चलने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेतालघाट-दिल्ली सेवा न चलने से यात्री परेशान
Wed, 27 May 2026 09:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 27 May 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिहन निगम की बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन स्थगित रहने से यात्री परेशान रहे। चालकों की कमी से निगम की संचालन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है। इस कारण बुधवार को बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे बेतालघाट और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हुई। आधे रास्ते तक की सवारी को टैक्सी चालक भी नहीं बिठाते हैं। इस कारण अल्मोड़ा से बेतालघाट जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री अनिल बिष्ट ने कहा कि बस का नियमित संचालन किया जाना चाहिए ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। मोहन सिंह ने कहा कि बसों के संचालन व्यवस्था में सुधार किया जाए। इधर वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी गीता पांडे ने बताया कि संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।