{"_id":"5f0c58068ebc3e6382312ae0","slug":"parthiv-worship-started-online-in-jageshwar-dham-almora-news-hld3895318121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पार्थिव पूजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पार्थिव पूजन शुरू
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार से ऑनलाइन पार्थिव पूजन शुरू हो गया है। सोमवार को जागेश्वर धाम में पहला ऑनलाइन पार्थिव पूजन किया गया। जागेश्वर धाम में देवाधिदेव बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए कई श्रद्धालु पहुंचे। दो बजे तक 100 लोगों ने मंदिर में दर्शन कर लिए थे।
कोरोना महामारी के चलते जागेश्वर धाम भक्तों के लिए सिर्फ दर्शन के लिए ही खुला है। भक्तों ने मंदिर पहुंच कर दर्शन किए और वापस लौट गए। जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि सोमवार को जागेश्वर धाम में पहला ऑनलाइन पार्थिव पूजन किया गया। पंडित गिरीश भट्ट ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पार्थिव पूजन संपन्न कराया।
मंदिर में अब तक अन्य पूजा ऑनलाइन हो रही थी। सोमवार से पार्थिव पूजन भी ऑनलाइन शुरू होने से भक्तों को बेहतर सुविधा मिली। इधर एक यजमान के कल्याण के लिए जागेश्वर धाम के मुख्य मंदिर ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर में 1,25,000 मृत्युंजय जाप शुरू हो गया है। यजमान ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूजा में हिस्सा लिया।