फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parking in Nainital

पर्यटन कारोबारी बोले पुलिस ने नहीं बनाया समन्वय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Parking in Nainital
नैनीताल में शनिवार को डीएसए कार पार्किंग भी फुल रही। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पुलिस ने दावा किया था कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर के पर्यटन व्यवसायियों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। शनिवार को नगर की यातायात व्यवस्था भले ही सुगम रही हो लेकिन पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पुलिस ने पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर उनके साथ कोई समन्वय स्थापित नहीं किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने पर्यटन व्यवसायियों के साथ बैठक कर कहा था कि वह पर्यटन को सुविधाजनक बनाने के लिए क्रिसमस और नए साल के मौके पर कारोबारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। यही नहीं यह भी कहा गया था कि कारोबारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि शनिवार को उनके साथ पुलिस ने कोई समन्वय स्थापित नहीं किया। जिसके चलते कई होटलों के कमरे और पार्किंग स्थल खाली रहे। कुछ होटल कारोबारियों का कहना था कि उनके होटल में पर्यटकों की बुकिंग और पार्किंग व्यवस्था होने के बाद भी पुलिस ने कई सैलानियों को शहर में नहीं आने दिया। जिसके चलते उनकी बुकिंग कैंसिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में होटल 70 फीसदी ही पैक हैं। पुलिस ने पर्यटन कारोबारियों के साथ समन्वय स्थापित नहीं किया है। जिसके चलते कई होटलों के पास पार्किंग होने के बाद भी कमरे खाली हैं। पुलिस को पर्यटन कारोबारियों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए। दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष होटल एसोसिएशन नैनीताल
पुलिस द्वारा समन्वय नहीं बनाया गया। वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और पार्किंग स्थल में 70 गाड़ियों की जगह खाली रही। प्रदीप बोरा, पार्किंग संचालक, सूखाताल
होटल में पार्किंग व बुकिंग होने के बाद भी पर्यटकों को कालाढूंगी में ही रोक दिया गया। जिसके चलते उनको बुकिंग कैंसिल कर नुकशान उठाना पड़ा। अभय साह, होटल संचालक

पर्यटन कारोबारियों के साथ समन्वय बनाया गया था। जिसके चलते अच्छी व्यवस्था लागू रही। पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग होने पर पर्यटकों को वाहन समेत नैनीताल भेजा गया है। जिन पर्यटकों के पास होटलों की बुकिंग नहीं थी उनको शटल सेवा से भेजा गया है। संदीप नेगी, सीओ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed