फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parents of the BO office lockou

अभिभावकों ने की बीईओ ऑफिस में तालाबंदी

Mon, 17 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 17 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parents of the BO office lockou
खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

 निकटवर्ती जीआईसी झीपा से बीते दिनों हटाए गए पांच शिक्षकों के स्थान पर दूसरे शिक्षक तैनात करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर दी और धरना दिया। अभिभावकों के विरोध के चलते वहां चल रही प्रधानाचार्यों की बैठक में भी व्यवधान आया। अभिभावकों ने शिक्षकों की नियुक्ति होने तक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नहीं कराने देने का एलान किया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि जीआईसी झीपा में बीते दिनों शिक्षकों में आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षाधिकारी ने पांचों विवादित शिक्षकों को वहां से हटाकर अन्यत्र संबद्ध कर दिया, लेकिन तब से हटाए गए शिक्षकों के स्थान पर दूसरे शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। जिससे विद्यालय में सिर्फ पांच शिक्षक ही रह गए हैं और छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी की और धरना दिया। अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन के वक्त खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रधानाचार्यों की बैठक चल रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर दी। 
विज्ञापन


बाद में खंड शिक्षाधिकारी जगराम गौतम ने अभिभावकों से वार्ता की और उन्हें बमुश्किल समझाया। इसके बाद अभिभावक शांत हुए। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि विद्यालय से हटाए गए शिक्षकों के बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अभिभावकों ने विद्यालय में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होने देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की तैनाती के बाद ही परीक्षाएं करवाने दी जाएंगी। तालाबंदी करने वालों में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश बंगारी, प्रधान भागा देवी, माधवानंद, उमेश चंद्र, भुवन चंद्र उपाध्याय, पनी राम, प्रकाश नेगी, नारायण दत्त, जगदीश चंद्र, रमेश बंगारी, कृपाल सिंह, सोबन सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed