फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parents do not pressure children on the examinations

परीक्षाफल को लेकर बच्चों पर दबाव न बनाएं अभिभावक

Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Parents do not pressure children on the examinations
जीजीआईसी अल्मोड़ा में काउंसलिंग में मौजूद अभिभावक। - फोटो : amar ujala
राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की गई। प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने कहा कि परीक्षाफल को लेकर बच्चे तनावमुक्त रहें और अपनी अभिरुचियों को विकसित करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभिभावक परीक्षाफल संबंधी अनुभवों को बच्चों तक पहुंचाएं। अभिभावक अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं और उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं को भी सुना। डायट की प्रवक्ता पुष्पा बोरा ने कहा कि परीक्षाफल के भय को लेकर विद्यार्थी तनाव मुक्त रहें। ज्ञान कौशलात्मक होना चाहिए। जिसमें अंकों का महत्व अधिक नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


आत्मविश्वास से कार्य करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और लक्ष्य की ओर बढ़ेें। अभिभावकों से कहा कि परीक्षाफल को लेकर बच्चों पर दबाव नहीं बनाएं। कार्यक्रम में शिक्षिका हेमा बिष्ट, गंगा पांडे, सुनीता जोशी, संगीता थापा, विजया पंत, माया जोशी, तोषी टम्टा, इंदु पवार, रेनू जोशी, अनीता साह, लीला वर्मा, सीमा जोशी, रेखा आर्या, इंद्रा तिवारी, हिमानी पांडे, जया कांडपाल, एम  तबस्सुम आदि उपस्थित थीं। इससे पहले सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed